न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » हमला » बहादराबाद कोर यूनिवर्सिटी में बवाल: बीटेक छात्र पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान – सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बहादराबाद कोर यूनिवर्सिटी में बवाल: बीटेक छात्र पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान – सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। कोर यूनिवर्सिटी में क्लॉस में पढ़ रहे बीटेक तृत्तीय वर्ष के छात्र पर छात्रों के दूसरे गुट ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। हमलावर छात्र मौका पाकर फरार हो गये सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन द्वारा छात्र को कोर कॉलेज में प्राथमिक उपचार दिया गया ।जिसके बाद मौके पर पहुँचे छात्र के परिजन घायल छात्र को लेकर रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुँचे जहा उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल घायल छात्र के परिजनों द्वारा बहादराबाद थाना कोतवाली में तहरीर दी है ।दरअसल साउथ सिविल लाईन निवासी प्रिंस लोहान पुत्र लोकेश लोहान कोर यूनिवर्सिटी में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है छात्र के हमले के बाद उसके परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन की सबसे बड़ी लापरवाही रही है। हथियार लेकर छात्र यूनिवर्सिटी में कैसे घुसे यह घटना यूनिवर्सिटी में हुई घटना पर बड़ा सवाल खड़ा करती है ।उन्होंने यूनिवर्सिटी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी में आने के बाद छात्र भी सुरक्षित नहीं है । लड़ाई झगड़े के माहौल का छात्रों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है । फिलहाल बहादराबाद पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुटी है ।

 

 

ALSO READ  रेखा आर्या: "जिन्होंने मांग का सिंदूर उजाड़ा, उन्हें मिट्टी में मिला दिया"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 3 1
Users Today : 28
Users Yesterday : 728