न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: नशेड़ी चोर का अनोखा ‘बाइक बैंक’! गंगनहर किनारे झाड़ियों में छिपा रखी थीं 10 मोटरसाइकिलें, पुलिस ने खोली चोरी की पूरी दुकान! BIG BREAKING:: स्वच्छता के क्षेत्र में उत्तराखंड का डंका! काशीपुर और रुद्रपुर ने जीता पहला पुरस्कार, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान BIG BREAKING:: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई कलम-दवात पूजा, भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर BIG BREAKING:: कैंची धाम के पास भीषण सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बरेली के युवकों की कार, चालक की मौत, चार घायल BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के CDO और नगर आयुक्त बदले BIG BREAKING:: हरक सिंह रावत की बढ़ी मुश्किलें! जेनी पहुंची असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा के दरबार, अब असम में गूंजेगा 2003 का मामला, क्या दर्ज होगा मुकदमा?
Home » शुभकामनाएं » “हरिद्वार महापौर मनोज गर्ग ने किया मनोज धनगर का भव्य सम्मान, प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने पर दी शुभकामनाएं”

“हरिद्वार महापौर मनोज गर्ग ने किया मनोज धनगर का भव्य सम्मान, प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने पर दी शुभकामनाएं”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। देवभूमि हरिद्वार के प्रथम महापौर परम आदरणीय मनोज गर्ग जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट का अवसर मिला। इस अवसर पर महापौर जी ने समाजसेवी मनोज धनगर को ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ, उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें सम्मान स्वरूप पटका पहनाकर उत्साहवर्धन किया। इस मुलाकात के दौरान सामाजिक समरसता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर जी ने विश्वास जताया कि मनोज धनगर अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए समाजहित में कार्य करेंगे और प्रदेश की प्रगति में सक्रिय योगदान देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाज की एकजुटता ही विकास की असली ताकत है। यह शिष्टाचार भेंट न केवल सम्मान का प्रतीक रही, बल्कि भविष्य की सकारात्मक दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प भी जगाती है।

ALSO READ  "दीर्घकालीन निष्ठावान सेवा के साथ सेवानिवृत्त हुए मुख्यमंत्री सुरक्षा अधिकारी राकेश देवली, मुख्यमंत्री धामी ने सराहते हुए दी शुभकामनाएं और बताया कर्तव्यनिष्ठा का आदर्श उदाहरण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 4 9
Users Today : 423
Users Yesterday : 844
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 7 8 4 9
Users Today : 423
Users Yesterday : 844