न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » कदम » “तंबाकू से आज़ादी की लड़ाई स्कूलों से शुरू: लोकसभा में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जताई गहरी चिंता, सरकार ने गिनाए कड़े कदम – अभिभावक, शिक्षक और समाज के सहयोग से ही बनेगा ‘तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान’ का सपना हकीकत”

“तंबाकू से आज़ादी की लड़ाई स्कूलों से शुरू: लोकसभा में त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जताई गहरी चिंता, सरकार ने गिनाए कड़े कदम – अभिभावक, शिक्षक और समाज के सहयोग से ही बनेगा ‘तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान’ का सपना हकीकत”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लोकसभा में 13-15 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों में बढ़ते तंबाकू सेवन की गंभीर समस्या उठाई। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री से पूछा कि क्या सरकार इस चुनौती से अवगत है और रोकथाम के लिए क्या ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

शिक्षा राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि वैश्विक युवा तंबाकू सर्वेक्षण (GYTS-4), 2019 के अनुसार इस आयु वर्ग के लगभग 8.4% छात्र तंबाकू सेवन करते पाए गए। इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने कई पहल की हैं। “तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान” (TOFEI) दिशानिर्देशों को वर्ष 2019 में अद्यतन कर 2024 में मैनुअल जारी किया गया। मई 2025 में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर स्कूल परिसरों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर रोक और तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करने की कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं और जागरूकता अभियानों के माध्यम से 69,000 से अधिक छात्रों को “तंबाकू को ना, स्वास्थ्य को हाँ” संदेश से जोड़ा गया। “स्कूल चैलेंज: तंबाकू मुक्त पीढ़ी की ओर” जैसे अभियानों के तहत रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर व नारे लेखन से विद्यार्थियों को परिवर्तन के वाहक बनाने का प्रयास हुआ। अगस्त 2025 तक 4,000 से अधिक स्कूल इसमें शामिल हो चुके हैं। आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और मेघालय ने स्थानीय स्तर पर नवीन पहलें भी की हैं।

सांसद रावत ने कहा कि बच्चों और युवाओं को तंबाकू जैसी घातक आदतों से बचाना अत्यंत जरूरी है। सरकारी प्रयास सराहनीय हैं, लेकिन तभी सफलता मिलेगी जब समाज, अभिभावक और शिक्षक भी सक्रिय सहयोग देंगे।

 

204 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”