न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!
Home » चेतावनी » देहरादून ऊर्जा भवन पर 21 अगस्त से भाकियू (टिकैत) का अनिश्चितकालीन धरना, स्मार्ट मीटर व बिजली दरों को लेकर सरकार को खुली चेतावनी

देहरादून ऊर्जा भवन पर 21 अगस्त से भाकियू (टिकैत) का अनिश्चितकालीन धरना, स्मार्ट मीटर व बिजली दरों को लेकर सरकार को खुली चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि किसानों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर 21 अगस्त को राजधानी देहरादून में ऊर्जा भवन पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संजय चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को वापस लिया जाए। ट्यूबवेल के लिए बिजली मुफ्त प्रदान की जाए।गन्ना मूल्य का 500 रूपए कुंतल निर्धारित किया जाए। पहाड़ में चकबंदी की जाए एवं जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। पहाड़ के किसानो को होम स्टे योजना का लाभ दिया जाए। पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार पूरे देश मैं जैविक केंद्र खोले जाएं। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नेचुरल माल्टा, बुरांस आदि पेय पदार्थो की फैक्ट्री लगायी जाए। संजय चौधरी ने मांग की कि जनपद उधम सिंह नगर के किसानों की जमीनों के विवाद का समाधान किया जाए एवं धान क्रय केंद्र समय पर खोले जाएं। ट्रैक्टर व मोटर साइकिल पर 15 साल की समय सीमा को खत्म किया जाए।संजय चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार को चेताने के लिए 21 अगस्त को विशाल स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

मनोज सोहीं ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति खराब है। सरकार को गंभीरता से किसानों की मांगों का संज्ञान लेना चाहिए। स्मार्ट मीटर से आने वाले बिलों को लेकर किसानों एवं लोगों में भय बना हुआ है।

स्मार्ट मीटर योजना को वापस लिया जाए और ट्यूबवेल के लिए बिजली फ्री की जाए। जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई अच्छे तरीके से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता खुशहाल होगा तो देश तरक्की की ओर बढ़ेगा। प्रैसवार्ता में कर्म सिंह, सरदार जीतू सिंह, विजय शास्त्री, सरदार सुरेंद्र सिंह, खालसा कलम सिंह, रवि कुमार, रामपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, अरविंद राठी, गुरदीप सिंह आदि शामिल रहे

Share This
ALSO READ  "किसानों के हक की हुंकार से गूंजा खेलपुर, भारतीय किसान यूनियन बेदी ने सरकार को चेताया— समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा आंदोलन"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 6 4
Users Today : 302
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 4 6 4
Users Today : 302
Users Yesterday : 611