न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! पनीर से लेकर होटल-गोदाम तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 सैंपल लिए और 5 प्रतिष्ठानों पर मुकदमे BIG BREAKING:: पंत जयंती पर डीएम आशीष चौहान का संदेश—“जनसेवा में ईमानदारी ही पं. गोविंद बल्लभ पंत को सच्ची श्रद्धांजलि” BIG BREAKING:: हल्द्वानी में गूंजा वीरों के सम्मान का संदेश: CM धामी बोले—“सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है”, पूर्व सैनिकों-वीरांगनाओं पर बरसा सम्मान BIG BREAKING:: पंत जयंती पर हरिद्वार में गूंजा राष्ट्रनिर्माण का संदेश, DM मयूर दीक्षित ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन BIG BREAKING:: -2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव का ‘एक्शन मोड’! हरिद्वार में निर्माण स्थलों का ताबड़तोड़ निरीक्षण, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा हो हर काम BIG BREAKING:: पुराना ऑडियो निकला तो फाइलों में मची खलबली! सवाल पूछने वाले पर दबाव क्यों—कलियर में ‘ऑडियो बनाम फाइल’ का चटपटा खेल, जांच हुई तो खुलेगा असली राज!
Home » बैठक » डीएम मयूर दीक्षित के सख्त तेवर : भ्रूण लिंग जांच करने वाले केंद्रों पर होगी छापामार कार्रवाई, निरीक्षण में लापरवाही मिली तो नहीं बख्शे जाएंगे अल्ट्रासाउंड सेंटर

डीएम मयूर दीक्षित के सख्त तेवर : भ्रूण लिंग जांच करने वाले केंद्रों पर होगी छापामार कार्रवाई, निरीक्षण में लापरवाही मिली तो नहीं बख्शे जाएंगे अल्ट्रासाउंड सेंटर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अंतर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक जिला कार्यालय सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पंजीकृत समस्त केंद्रों के निरीक्षण किए जाए एवं जिन केंद्रों द्वारा अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है उन केंद्रों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए, उन केंद्रों पर भी कार्यवाही की जाए जिन केंद्रों में अधिकृत चिकित्सको द्वारा अल्ट्रासाउंड का कार्य नहीं किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जनपद के सभी अल्ट्रासाउंड सेंट्ररो में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए ।
मुखबिर योजना के तहत उन केंद्रों पर डिको ऑपरेशन किए जाएं जिन केंद्रों पर भ्रूण लिंग जांच करने की आशंका हो एवं विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाए। बैठक में 8 नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण हेतु आई पत्रावलियों में से 5 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण को अनुमोदित किया गया एवं 1 अल्ट्रासाउंड केंद्र का नवीनीकरण किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह द्वारा बताया गया की जनपद में 103 केंद्र पंजीकृत है जिनमें 158 मशीन पंजीकृत है जिनके नियमित निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण किए जाते है

 

बैठक में समिति की सदस्य राकेश चंद्रा द्वारा कहा गया कि अल्ट्रासाउंड की दरों में एक समानता होना जरूरी है केंद्रों द्वारा अनुचित वसूली की जा रही है जिस हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आईएमए के सदस्यों के साथ बैठक कर इन दरों में एक समानता लाए जाने हेतु निर्देशित ।
बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक तोमर , डॉ अनिल वर्मा, डॉ यशपाल तोमर, जिला समन्वयक रवि संदल, विधिक सलाहकार फिरोज अंसारी, समाज सेवी दीपेश चंद्र प्रसाद, कनिका शर्मा, मनु शिवपुरी , राकेश चंद्रा आदि मौजूद रहे

ALSO READ  "ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 71 लाख से ज्यादा मतदाता शामिल, नाम जुड़वाने-हटवाने का आखिरी मौका, सीईओ ने राजनीतिक दलों को दी बड़ी जिम्मेदारी"

 

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 3 5 3
Users Today : 191
Users Yesterday : 611
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 5 3 5 3
Users Today : 191
Users Yesterday : 611