न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा 2026 से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले सीएमओ, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा विशेष हेल्थ प्लान!” “हरिद्वार पहुंचे आईजी राजीव स्वरुप, अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; बोले— संवेदनशील जनपद में पुलिसिंग का स्तर और बेहतर बनाएं” “श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!”
Home » कार्यवाही » पिरान कलियर उर्स से पहले प्रशासन की सख्त कार्रवाई: दरगाह क्षेत्र, जीरो जोन और मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

पिरान कलियर उर्स से पहले प्रशासन की सख्त कार्रवाई: दरगाह क्षेत्र, जीरो जोन और मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। आगामी पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स/मेले की तैयारियों को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दरगाह क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटवा दिया। यह अभियान दरगाह के मुख्य मार्ग, जीरो जोन, पहाड़ी बाजार, तालाब किनारे, पीपल चौक और हज हाउस के सामने चलाया गया। प्रशासन ने जेसीबी मशीन लगाकर अस्थायी ठेलियों, रेहड़ियों और दुकानों को हटवाया। जिन स्थानों पर तुरंत कार्रवाई संभव नहीं थी, वहां दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।गौरतलब है कि पिरान कलियर दरगाह का सालाना उर्स/मेला 24 अगस्त से चांद दिखाई देने के बाद शुरू होगा। इस दौरान देश-विदेश से लाखों जायरीन दरगाह में हाजिरी देने पहुंचते हैं। प्रशासन का मानना है कि यदि क्षेत्र में अतिक्रमण रहेगा तो श्रद्धालुओं की आवाजाही में बाधा उत्पन्न होगी और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होगी। इसी वजह से पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लिया।इस अभियान की निगरानी नायब तहसीलदार धनीराम सैनी, ईओ कुलदीप चौहान और दरगाह प्रबंधक रजिया द्वारा की गई। तहसीलदार धनीराम सैनी ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं, ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और नियमित निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कीमत पर दोबारा अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।दरगाह प्रबंधक रजिया ने बताया कि उर्स/मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसी वजह से क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

इस दौरान एसएसआई बबलू चौहान, लेखपाल गुलबसा, सुपरवाइजर इंतखाब आलम, राव सिकंदर हुसैन, राव सारिक नियाज़ी, हारून, असलम, हेड कांस्टेबल जमशेद अली सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से दरगाह क्षेत्र की सड़कें और रास्ते चौड़े हो गए हैं, जिससे जायरीन को आवाजाही में आसानी होगी। स्थानीय लोगों का कहना है

कि यदि इस तरह नियमित रूप से निगरानी की जाए तो मेले के दौरान श्रद्धालुओं को भारी राहत मिलेगी।

 

362 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 6 9
Users Today : 174
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 6 9
Users Today : 174
Users Yesterday : 866