न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » प्रदर्शन » “नैनीताल पंचायत चुनाव कांड ने पूरे उत्तराखंड की राजनीति को हिलाया – कांग्रेसियों का सड़क पर हल्ला बोल, अमन गर्ग और राजबीर चौहान ने सरकार को घेरा, कहा जनता 2027 में देगी करारा जवाब”

“नैनीताल पंचायत चुनाव कांड ने पूरे उत्तराखंड की राजनीति को हिलाया – कांग्रेसियों का सड़क पर हल्ला बोल, अमन गर्ग और राजबीर चौहान ने सरकार को घेरा, कहा जनता 2027 में देगी करारा जवाब”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। नैनीताल पंचायत चुनाव की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ ने संयुक्त रूप से हरिद्वार में प्रदर्शन कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नैनीताल में पंचायत चुनाव के दौरान सत्ता पक्ष द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की खुलेआम अनदेखी की गई। अपहरण जैसी घटनाओं ने प्रदेश की साख को कलंकित किया है।प्रदर्शन के दौरान जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, एससी प्रकोष्ठ के जिला ग्रामीण अध्यक्ष तीर्थपाल रवि और रानीपुर से पूर्व प्रत्याशी राजबीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायकों के साथ सत्ता के इशारे पर बदसलूकी की गई, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव में सत्ता का इस तरह दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका कड़ा जवाब देगी। इस मौके पर मुरली मनोहर और वरुण बालियान ने भी कहा कि नैनीताल की घटना केवल कांग्रेस नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए शर्मनाक है। उन्होंने जनता से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।कुल मिलाकर कांग्रेस ने नैनीताल की घटनाओं को राज्य के लोकतंत्र पर धब्बा बताते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 1 3
Users Today : 158
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 1 3
Users Today : 158
Users Yesterday : 523