न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मेलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; सात पार्किंग का निर्माण तत्काल शुरू करने के आदेश BIG BREAKING:: गूलर के पास बड़ा बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गदेरे में गिरी बस, 20 यात्री घायल BIG BREAKING:: छठ पर्व पर स्वामी रामदेव की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले– अपनी जड़ों की ओर लौटें, योग-आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को बनाएं जीवन का आधार! BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश
Home » आयोजन » “स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में गरिमामयी आयोजन : राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’ व ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ पुस्तकों का किया संयुक्त विमोचन”

“स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में गरिमामयी आयोजन : राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’ व ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ पुस्तकों का किया संयुक्त विमोचन”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन किया। राजभवन सूचना परिसर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में राज्यपाल के विधानसभा सत्रों के अभिभाषणों के साथ ही राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के भाषणों को संकलित किया गया है। इस दौरान उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ का भी विमोचन किया।
उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2025 को सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर राजभवन देहरादून एवं दिनांक 11 जून, 2025 को राजभवन नैनीताल में ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजनों की विविध गतिविधियों को दस्तावेजीकृत कर सुरक्षित रखने हेतु ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम – 2025’’ शीर्षक से कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया गया है।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज सहित सांसदगण, विधायकगण, अन्य गणमान्य लोग एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे

ALSO READ  “ख़ानक़ाह इनायती, राहती, फ़साहती कलियर शरीफ़ में 28 रमज़ान पर भव्य इज्तेमाई रोज़ा अफ़तार, रूहानी फिज़ा में गूंजी अमन-ओ-भाईचारे की दुआएं”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 0 6 5
Users Today : 190
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 0 6 5
Users Today : 190
Users Yesterday : 902