न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: लखनऊ में दादा मियां के 119वें उर्स की शानदार शुरुआत, देशभर से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब; सियासी हस्तियों ने भी पेश की अकीदत BIG BREAKING:: नशे के खिलाफ हरिद्वार में युवाओं ने भरी हुंकार, ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान में विकसित भारत का लिया संकल्प BIG BREAKING:: ‘ज्ञान गंगा’ में सम्मानित हुए शिक्षक, चमकी मेधावी प्रतिभाएं—CM धामी बोले, गुरु बनाते हैं राष्ट्र का भविष्य, छात्रों के सपनों को मिली छात्रवृत्ति की उड़ान BIG BREAKING:: टीबी मुक्त भारत की मुहिम को मिलेगा जनभागीदारी का दम, डीएम विशाल मिश्रा ने अधिकारियों-कर्मचारियों से निक्षय मित्र बनने की अपील BIG Breaking: हिमालय दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश—“हिमालय हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार, संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी” BIG BREAKING : बहादराबाद में गूंजेगा जय श्रीराम! श्री रामलीला कमेटी का 128वां वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज
Home » सम्मानित » “79वें स्वतंत्रता दिवस पर पिथौरागढ़ में लहराया पशुपालन विभाग का परचम, जनसेवा और निष्पक्ष पंचायत चुनाव में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ‘विशिष्ट अधिकारी’ सम्मान से हुए सम्मानित”

“79वें स्वतंत्रता दिवस पर पिथौरागढ़ में लहराया पशुपालन विभाग का परचम, जनसेवा और निष्पक्ष पंचायत चुनाव में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा ‘विशिष्ट अधिकारी’ सम्मान से हुए सम्मानित”

(शहजाद अली हरिद्वार) पिथौरागढ़। आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा प्रभागीय वन अधिकारी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में पशुपालन विभाग, पिथौरागढ़ को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और जनसेवा की भावना का परिणाम है।विभाग की ओर से सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी आम जनता की सेवा के लिए पूरे उत्साह और जोश के साथ कार्य किया जाएगा। विभाग ने पशुधन संरक्षण, रोग नियंत्रण, पशु कल्याण तथा ग्रामीण आजीविका में सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसके लिए यह सम्मान मिला है।इसके अतिरिक्त हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। विशेष रूप से डॉ. योगेश शर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पिथौरागढ़ को जिला पंचायत चुनाव के निष्पक्ष संचालन में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु ‘विशिष्ट अधिकारी’ का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे विभाग के लिए गौरव का विषय है।इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिले के विकास, पशुपालन क्षेत्र की उन्नति तथा जनहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। समारोह ने टीम भावना, निष्ठा और सेवा के महत्व को पुनः स्थापित किया, जो जनपद की प्रगति के लिए आवश्यक है।

ALSO READ  "कप्तान तृप्ति भट्ट की बधाई के साथ केदारनाथ सेवा व अदम्य साहस के नायक जीआरपी इंस्पेक्टर बिपिन चंद्र पाठक, स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से होंगे सम्मानित"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 6 9 2
Users Today : 692
Users Yesterday : 614
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 3 6 9 2
Users Today : 692
Users Yesterday : 614