(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की के शेरपुर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी नंबर प्लेट लगी गाड़ी पर खुलेआम आतिशबाज़ी की गई।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरकारी संसाधनों का उपयोग जश्न मनाने के लिए किया गया, वो भी बिना किसी सुरक्षा के।
इस घटना ने न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सरकार की कार्यप्रणाली को भी कटघरे में ला दिया है। लोगों का कहना है
कि अगर आम नागरिक ऐसा करते तो उन पर तुरंत कार्रवाई होती, लेकिन सरकारी गाड़ी होने के चलते अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अब देखना यह होगा कि क्या इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है या यह मामला भी बाकी मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।








































Users Today : 20
Users Yesterday : 728






