न्यूज़ फ्लैश
“हरिद्वार में गूंजा ‘भगत दा’ का हरित संदेश! पद्म भूषण सम्मान के बाद किया वृक्षारोपण, बोले— पेड़ बचेंगे तो भविष्य बचेगा” “टिहरी में विकास की महाबैठक: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन का सख्त संदेश, सड़क-पेयजल से पर्यटन तक सभी परियोजनाएं समय पर पूरी करें!” “विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित संकल्प: संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने अधिकारियों संग किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश” “टिहरी में मुख्य सचिव का सख्त निरीक्षण! स्कूल, आंगनबाड़ी, पुस्तकालय और स्टेडियम पहुंचे आनन्द बर्द्धन, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के कड़े निर्देश” “विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित हरिद्वार का महाअभियान: डीएम मयूर दीक्षित ने रोपा रुद्राक्ष, 9 हजार पौधों वाले बायोडायवर्सिटी पार्क से गूंजा हरियाली का संदेश” “किसानों के हक की हुंकार से गूंजा खेलपुर, भारतीय किसान यूनियन बेदी ने सरकार को चेताया— समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा बड़ा आंदोलन”
Home » पहल » “सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर चंडी घाट से बद्रीनाथ मार्ग तक बनेगा 4 लेन वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग, चारधाम यात्रियों को मिलेगा तेज और सुरक्षित सफर, पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान”

“सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर चंडी घाट से बद्रीनाथ मार्ग तक बनेगा 4 लेन वैकल्पिक राष्ट्रीय राजमार्ग, चारधाम यात्रियों को मिलेगा तेज और सुरक्षित सफर, पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा हरिद्वार के चंडी घाट से चीला बैराज होते हुए परमार्थ निकेतन के पीछे से मोहन चट्टी पुल तक, और वहां से पुनः बद्रीनाथ मार्ग को जोड़ने वाले मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित कर 04 लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने के संबंध में लिखे गए पत्र पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लिया है।
श्री रावत द्वारा 24 जुलाई 2025 को भेजे गए पत्र के संदर्भ में श्री गडकरी जी ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित कर दिया गया है। यह प्रस्ताव हरिद्वार, ऋषिकेश और चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात दबाव को कम करने के साथ-साथ तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को एक सुरक्षित और तेज वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
सांसद रावत ने कहा कि यह मार्ग न केवल चारधाम यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा, बल्कि गंगा नदी के किनारे स्थित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री गडकरी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन से उत्तराखंड के धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

 

 

251 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 3 9 6
Users Today : 367
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 3 9 6
Users Today : 367
Users Yesterday : 757