(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर।इस्माइलपुर गांव में एक ग्रामीण के घर में विशालकाय मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया।
गांव निवासी राजेश देर रात शौच के लिए उठा तो उसने मगरमच्छ को घर में देखा और शोर मचा दिया।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मचारी सुमित कुमार सैनी, वनबीट अधिकारी गुरजंट सिंह और भोपाल सिंह ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से गंगा नदी के जल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि लक्सर क्षेत्र में मगरमच्छ और अजगरों के रिहायशी इलाकों में घुसने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बना रहता है।
Post Views: 14








































Users Today : 622
Users Yesterday : 1097






