न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: मुख्यमंत्री आवास घेराव से पहले गरजे मनोज धनगर, रानीपुर कांग्रेस ने कसी कमर; एकजुट होकर देहरादून कूच का ऐलान! BIG BREAKING: हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र रावत, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद—संतों के सान्निध्य में दिखा आध्यात्मिक रंग BIG BREAKING: कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, नगर आयुक्त नंदन कुमार ने विकास कार्यों का लिया जायजा BIG BREAKING: रुड़की की सियासत में बड़ा उलटफेर! कल देहरादून में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं पूर्व मेयर यशपाल राणा, समर्थकों के काफिले से होगा शक्ति प्रदर्शन! BIG BREAKING: शिक्षक दिवस पर बहादराबाद में सम्मान की गूंज, सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यालयों को मिला सम्मान BIG BREAKING: देहरादून में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बिना पंजीकरण चल रहा मदरसा सील; दो संचालकों से लिया शपथ-पत्र
Home » कार्यवाही » “श्यामपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 100% बरामदगी से क्षेत्र में खुशी की लहर”

“श्यामपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतर्राज्यीय ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 100% बरामदगी से क्षेत्र में खुशी की लहर”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।श्यामपुर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो अंतर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। वादी शिव कुमार निवासी ग्राम कांगड़ी की तहरीर पर 12 अगस्त 2025 को उनके स्वराज 744 ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 13 अगस्त को दो संदिग्धों—पंकज सैनी (24) निवासी अमरोहा और दिव्यांशु कुमार (23) निवासी बिजनौर—को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं को कबूल किया।उनकी निशानदेही पर टांटवाला नहर पटरी, रसियाबड़ के जंगलों से चोरी किए गए दो ट्रैक्टर, दो ट्रॉलियां और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इनमें से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली श्यामपुर क्षेत्र से और दूसरी रानीपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी।

आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने से पहले मोटरसाइकिल से इलाके की रेकी करते थे। पुलिस अब फरार चल रहे तीसरे आरोपी विकास कुमार उर्फ विक्की निवासी मुरादाबाद की तलाश में जुटी है।

 

इस सफल कार्रवाई और 100% बरामदगी पर क्षेत्रीय जनता ने थाना श्यामपुर पुलिस की जमकर सराहना की। गिरफ्तारी व बरामदगी में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक मनोज रावत, देवेंद्र सिंह तोमर, गगन मैठाणी, म0उ0नि0 अंजना चौहान, अ0उ0नि0 मौ0 इरसाद, हे0का0 बृजमोहन सिंह, का0 राहुल देव, राजवीर सिंह चौहान, अनिल रावत, सुशील चौहान और वसीम (एसओजी) की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

ALSO READ  "सोशल मीडिया पर PM और CM के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वीडियो वायरल करने वाला अतीक अहमद पुलिस के हत्थे चढ़ा, शिकायत मिलते ही सिडकुल पुलिस ने दिखाई फुर्ती, आरोपी हिरासत में"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 1 2 9
Users Today : 585
Users Yesterday : 1097
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 2 1 2 9
Users Today : 585
Users Yesterday : 1097