न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » निर्देश » तहसीलदार ने दरगाह क्षेत्र में नाले निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, ठेकेदार को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

तहसीलदार ने दरगाह क्षेत्र में नाले निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, ठेकेदार को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)पिरान कलियर, हरिद्वार: दरगाह क्षेत्र में चल रहे नाले के निर्माण कार्य का शुक्रवार को तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ठेकेदार को मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि नाले का तकनीकी मुआयना कर इसकी रिपोर्ट तैयार कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भेजी जाएगी।

दरगाह कार्यालय की ओर से पहाड़ी गेट के सामने और थाने व शौचालय की ओर जाने वाले रास्ते पर नाले का निर्माण किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा पुरानी पुलिया पर मिट्टी, रेत और बजरी डालकर उसे ऊंचा कर दिया गया था, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो सकती थी।

इस मामले की जानकारी सभासद नाजिम त्यागी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को दी, जिसके बाद तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई तय है।

इसके साथ ही, उन्होंने दरगाह सफाई सुपरवाइजर को भी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सभासद नाजिम त्यागी, दरगाह सुपरवाइजर इंतखाब आलम, राव सिकंदर हुसैन समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 8 2
Users Today : 65
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 8 2
Users Today : 65
Users Yesterday : 938