न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » Uncategorized » छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की (गंगनहर): सोशल मीडिया पर एक नाबालिग छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां कुछ नाबालिग लड़कों के एक ग्रुप ने छात्र के साथ मारपीट की और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

पीड़ित छात्र के पिता मुनीत राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा 16 अप्रैल को रोज़ की तरह रामनगर स्थित ट्यूशन पढ़ने गया था। इसी दौरान 12-13 लड़कों का एक समूह, जो 6-7 स्कूटी पर सवार था, वहां पहुंचा और उनके बेटे को जबरदस्ती उठाकर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र की सुनसान जगह पर ले गया।

आरोप है कि वहां छात्र के साथ लात-घूंसों, बेल्ट और हाथ में पहने गए लोहे के कड़े से बुरी तरह मारपीट की गई। हमलावरों में से कुछ युवक इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे। जब पीड़ित छात्र ने फोन कर परिजनों को सूचना देनी चाही तो एक आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर ज़मीन पर पटक दिया।

मारपीट के दौरान कुछ राहगीरों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। लेकिन उसी रात लगभग 8:30 बजे, आरोपियों में से एक ने इंस्टाग्राम पर मारपीट का वीडियो एक स्लोगन “कर दिया काम” के साथ शेयर कर दिया।

परिजनों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यह समूह कई बार इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करता रहा है।

ALSO READ  “रैम प्रहार महाअभ्यास: भारतीय सेना की जंगी तैयारियों, हाई-टेक युद्धक क्षमता और बहु-क्षेत्रीय दमखम का अभूतपूर्व प्रदर्शन”

इस संबंध में गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोषियों को गिरफ़्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728