न्यूज़ फ्लैश
BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज! BIG breaking:: गणेशपुर में धंसती सड़कें, दरकते मकान… कांग्रेस का जल संस्थान पर हल्लाबोल, ADB के कामों में घोटाले का आरोप BIG Breaking:: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर अफसरों को सीधा अल्टीमेटम! 36 दिन से अटकी शिकायतें अब होंगी फटाफट निस्तारित
Home » हमला » रुड़की-लक्सर मार्ग पर दिनदहाड़े खूनखराबा: बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग व लाठीचार्ज में 4 घायल, इलाके में दहशत जांच में जुटी पुलिस

रुड़की-लक्सर मार्ग पर दिनदहाड़े खूनखराबा: बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग व लाठीचार्ज में 4 घायल, इलाके में दहशत जांच में जुटी पुलिस

(शहजाद अली हरिद्वार) रुड़की। रुड़की-लक्सर मार्ग पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने चलती कार पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और लाठी-डंडों से भी हमला किया। कार में सवार पांच लोगों में से चार गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है। इस बीच, पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया।पुलिस ने घटना के बाद पूरे इलाके में घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल हमले के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है,

वहीं पुलिस ने जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

 

Share This
ALSO READ  भाजपा नेता से मारपीट के आरोप में पार्षद समेत तीन पर मुकदमा, वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 8 8 0 2
Users Today : 859
Users Yesterday : 886