न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: जिला योजना समिति चुनाव में रुड़की का दबदबा! पांचों पार्षदों ने मारी बाजी, जीत से समर्थकों में छाया जश्न BIG BREAKING:: सड़क हादसों में घायलों के लिए वरदान बनी ‘पीएम राहत’ योजना, जान बचाने वाले नेक राहगीरों को मिलेगा ₹25 हजार का इनाम: खजान दास BIG BREAKING:: हरिद्वार में गुटखा-तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का हंटर, खड़खड़ी से भीमगोड़ा तक ताबड़तोड़ छापेमारी; दुकानदारों के कटे चालान BIG BREAKING:: देश पर मंडराया दोहरी आपदा का खतरा! बाढ़ और सूखे की चपेट में आ रहे कई जिले, IIT रुड़की की रिसर्च में बड़ा खुलासा BIG BREAKING:: रेखा आर्य पर पति गिरधर लाल साहू का बड़ा पलटवार! ऑडियो को बताया AI से बना, 210 करोड़ की संपत्ति पर उठाए सवाल BIG BREAKING:: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000, 1474 नए पदों को मिली मंजूरी
Home » आरोप » “फतेहपुर में नवाब अब्दुल समद के मकबरे पर तोड़फोड़: चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार पर साजिश और कानून-व्यवस्था की नाकामी का लगाया गंभीर आरोप”

“फतेहपुर में नवाब अब्दुल समद के मकबरे पर तोड़फोड़: चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार पर साजिश और कानून-व्यवस्था की नाकामी का लगाया गंभीर आरोप”

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार को नवाब अब्दुल समद के ऐतिहासिक मकबरे में हिंदू संगठनों द्वारा की गई तोड़फोड़ का मामला लगातार राजनीतिक रंग ले रहा है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस घटना को यूपी सरकार की सहमति से अंजाम दिया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार और कानून व्यवस्था की पूरी तरह से नाकामी है।

चंद्रशेखर आजाद के अनुसार, जब विपक्षी सांसद प्रदर्शन करते हैं तो उनके लिए भारी बैरिकेडिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाती है, लेकिन फतेहपुर में हंगामा करने वालों को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस घटना के लिए खुली छूट दी। उनका कहना है कि यह सब एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया गया है, ठीक वैसे ही जैसे 1992 में हुआ था, ताकि जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार रोटी, कपड़ा, मकान, स्कूल बंद होने और बाढ़ जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के बजाय, समाज में नफरत फैलाने वाले कदमों को बढ़ावा दे रही है। इस घटना से न सिर्फ ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचा है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी गहरी चोट लगी है।

 

ALSO READ  रिश्तेदारों को मौत का जिम्मेदार बता युवक ने लगाया फाँसी का फंदा, परिजनों ने बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 7 5
Users Today : 21
Users Yesterday : 951
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 0 6 7 5
Users Today : 21
Users Yesterday : 951