न्यूज़ फ्लैश
“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम” “श्रीनगर में विकास का मेगा धमाका: डॉ. धन सिंह रावत ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, सड़क-शिक्षा-विद्युत से बदलेगी गांवों की तस्वीर” “हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों के हक की बड़ी लड़ाई! “10 साल से संविदा पर काम कर रहे सफाई कर्मियों को नियमित करो, उत्पीड़न हुआ तो होगी कार्रवाई” — भगवत प्रसाद मकवाना” “सपा की बैठक में गरजे नेता: मूल निवास-स्थायी निवास की विसंगतियां दूर करने और OBC आरक्षण 27% करने की उठी मांग” “PCS परीक्षा में अभिषेक अग्रवाल का शानदार चयन, कार्य अधिकारी बन बढ़ाया लक्सर और निरंजनपुर का मान, विधायक शाहजाद ने दी बधाई” “रुड़की में जलभराव से हाहाकार! पार्षद अनुराग त्यागी पहुंचे डीएम दरबार, पनियाला रोड और शिवपुरम की बदहाल व्यवस्था पर उठाई आवाज”
Home » उत्पाद » “उत्तराखंड में महिलाओं की नई उड़ान: सीएम धामी ने सशक्त बहना उत्सव में महिला उद्यमियों को किया सम्मानित, लॉन्च किए हाउस ऑफ हिमालयाज के नए उत्पाद”

“उत्तराखंड में महिलाओं की नई उड़ान: सीएम धामी ने सशक्त बहना उत्सव में महिला उद्यमियों को किया सम्मानित, लॉन्च किए हाउस ऑफ हिमालयाज के नए उत्पाद”

(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को सम्मानित किया और संवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया, साथ ही हाउस ऑफ हिमालयाज के नए उत्पाद और वेबसाइट का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति के सशक्तिकरण हेतु 33% आरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी जैसी पहलें चला रहे हैं। राज्य सरकार भी शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और रोजगार में महिलाओं की भागीदारी बढ़ा रही है। ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव योजना और महिला SHG सशक्तिकरण योजना के माध्यम से नए अवसर दिए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत अगले तीन वर्षों में 15,000 से अधिक उद्यमियों और SHGs को इन्क्यूबेशन, कौशल प्रशिक्षण, कानूनी सहायता, को-वर्किंग स्पेस, निवेश सहयोग और वैश्विक विपणन नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के तहत 35 उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बेचे जा रहे हैं, जिन्हें जल्द वैश्विक बाजार में भी पहुंचाया जाएगा।

राज्य में 68,000 SHGs से जुड़ी लगभग 5 लाख महिलाएं व्यवसाय कर रही हैं। 2023 में शुरू योजना के तहत 27,000 स्टॉल लगाकर 7 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। अब तक 1.63 लाख महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। विपणन के लिए 49 ग्रोथ सेंटर, 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट्स, 17 सरस सेंटर, 3 राज्य स्तरीय केंद्र और 8 बेकरी यूनिट्स संचालित हैं।

इस अवसर पर कई महिला उद्यमियों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं—अल्मोड़ा की सीमा कुमारी ने 5 वर्षों में 18 लाख रुपये कमाए, बागेश्वर की दया दानू के समूह ने सालभर में 1 करोड़ का लाभ अर्जित किया, जबकि नैनीताल की किरण जोशी ने रेशम उत्पादों से 9 माह में 8 लाख रुपये का व्यवसाय किया।

164 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 5 1 9
Users Today : 247
Users Yesterday : 1287

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कुंभ-2027 की तैयारियों में नहीं चलेगी लापरवाही! मेलाधिकारी सोनिका का बड़ा निरीक्षण अभियान, निर्माण सामग्री के नमूने मौके से उठवाकर भेजे जांच को, घाटों से लेकर सीसीआर-2 भवन तक गुणवत्ता पर कसी लगाम”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 2 5 1 9
Users Today : 247
Users Yesterday : 1287