न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल
Home » ऐलान » “आपदा राहत में राज्य सरकार का बड़ा ऐलान: प्रभावित परिवारों को 6 महीने का राशन, मकान खोने वालों को 5 लाख की सहायता, सड़क-बिजली-जनसुविधाओं की बहाली पर युद्धस्तर पर काम – सीएम धामी”

“आपदा राहत में राज्य सरकार का बड़ा ऐलान: प्रभावित परिवारों को 6 महीने का राशन, मकान खोने वालों को 5 लाख की सहायता, सड़क-बिजली-जनसुविधाओं की बहाली पर युद्धस्तर पर काम – सीएम धामी”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की है। खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ देश भर से आए तीर्थयात्री भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि घायलों को जिला अस्पताल, एम्स में भर्ती किया गया है। सभी को अच्छा इलाज मिले, इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि हर्षिल व धराली क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में दवा, दूध, राशन, कपड़े पहुंचाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्षिल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए उरेडा का पावर हाउस चालू किया गया है। यूपीसीएल द्वारा बिजली तारों की मरम्मत की जा रही है। मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही 125 केवी के दो जनरेटर सेट भी आपदा क्षेत्र में पहुंच गए हैं। हर्षिल क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को ठीक किया जा रहा है। गंगनानी में बेली ब्रिज का निर्माण तेजी से हो रहा है। भूस्खलन की चपेट में आई सड़कों को भी जल्द ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक हर्षिल तक सड़क मार्ग को पूरी तरह ठीक करने की संभावना है, जिसके बाद अन्य कामों को भी तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के स्तर से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। आपदा से जिन लोगों के मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए हैं, उनके पुनर्वास या विस्थापन के लिए 5 लाख रुपए की तत्काल सहायता राशि जारी की जाएगी।
सीएम धामी ने आगे कहा कि ग्राम वासियों के पुनर्वास के लिए सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो प्रभावित हुए लोगों के पुनर्वास, विस्थापन एवं हानि का आकलन करेगी। उन्होंने कहा कि आपदा से सेब के बगीचों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली के साथ ही प्रदेश के अन्य स्थानों में भी आपदा से तबाही हुई है। उन्होंने कहा कि पौड़ी के सैंजी और बांकुड़ा गांव में भी जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में जहां भी आपदा से हानि हुई है, उन्हें सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उनके ही नेतृत्व में केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

ALSO READ  “सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का बड़ा ऐलान – पैक्स होंगे कंप्यूटरीकृत, नियुक्तियों में पारदर्शिता, 50 हजार महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 1 5
Users Today : 860
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 1 1 5
Users Today : 860
Users Yesterday : 1179