न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » क्राइम » कोंटा मुरादनगर में प्रधान पर जानलेवा हमला, ढाई दर्जन पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार

कोंटा मुरादनगर में प्रधान पर जानलेवा हमला, ढाई दर्जन पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान मुज्जामिल अली और उनके परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तत्काल संज्ञान लिया और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रधान ने शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल की रात पूर्व प्रधान पति हसीब और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

घायल होने के बाद उन्हें बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटा गया। इसके बाद हमलावरों ने उनके घर पर हमला कर परिवार के कई सदस्यों को भी बुरी तरह पीटा और तोड़फोड़ की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर करीब ढाई दर्जन आरोपियों के खिलाफ नये आपराधिक कानूनों की धाराओं 109, 115(2), 126(2), 190, 191(2), 333, 351(3) समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात दबिश देकर दो आरोपियों मोमिन और उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि दंगा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और फर्जी मुकदमों की भी जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस की टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

ALSO READ  सलेमपुर में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728