न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » पहल » “उत्तराखंड में संस्कृति संरक्षण की नई पहल: 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का विधिवत शुभारंभ 10 अगस्त से, भोगपुर से मुख्यमंत्री धामी देंगे नई पीढ़ी को देववाणी का संदेश”

“उत्तराखंड में संस्कृति संरक्षण की नई पहल: 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का विधिवत शुभारंभ 10 अगस्त से, भोगपुर से मुख्यमंत्री धामी देंगे नई पीढ़ी को देववाणी का संदेश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। सूबे में देववाणी संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर राज्य सरकार द्वारा घोषित 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों की विधिवत शुरूआत की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 10 अगस्त को संस्कृत ग्राम भोगपुर, देहरादून से इस योजना का शुभारम्भ करेंगे। जिसमें सभी जिलों के आदर्श संस्कृत ग्राम वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।
सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार प्रदेश की दूसरी राजभाषा और देववाणी संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्कृत को जनभाषा बनाने और इसका गौरव वापस लौटाने के लिये सरकार ने प्रदेश के सभी जनपदों में एक-एक आदर्श संस्कृत ग्राम बनाने की पूर्व में घोषणा की है और इन ग्रामों का चयन भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत सप्ताह के शुभावसर पर आगामी 10 अगस्त (रविवार) को संस्कृत ग्राम भोगपुर, देहरादून में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस योजना का विधिवत शुभारम्भ करेंगे, जिसमें सभी जिलों के संस्कृत ग्राम वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि इन गांवों में भारतीय आदर्शों का स्थापित किया जायेगा, ग्रामीण देववाणी संस्कृत को आत्मसात कर आपसी वार्तालाप से लेकर सभी कामकाज संस्कृत में कर सकेंगे। साथ ही सनातन संस्कृति के अनुरूप विभिन्न संस्कारों के अवसर पर वेद, पुराणों और उपनिषदों की ऋचाओं का पाठ इन गांवों में किया जायेगा। संस्कृत शिक्षा मंत्री ने बताया कि आदर्श संस्कृत ग्राम की स्थापना सभ्य समाज के निर्माण, संस्कृति की रक्षा, सद्भावना निर्माण, नारी सम्मान के अभिवर्धन, चरित्र निर्माण, अपराध प्रवृत्ति रोकने, नशामुक्त समाज बनाने को लेकर की जा रही है। संस्कृत ग्राम से हमारी संस्कृति, संस्कार और ज्ञान-विज्ञान का प्रचार-प्रसार चारों ओर होगा। उन्होंने कहा कि यह योजना उत्तराखंड संस्कृत अकादमी व केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में संचालित की जा रही है।

ये हैं आदर्श संस्कृत ग्राम

राज्य सरकार द्वारा घोषित आदर्श संस्कृत ग्रामों में नूरपुर पंजनहेड़ी (हरिद्वार), कोटगांव (उत्तरकाशी), डिम्मर (चमोली), बैंजी (रूद्रप्रयाग), मुखेम (टिहरी), भोगपुर (देहरादून), गोदा (पौड़ी), उर्ग (पिथौरागढ़), खर्ककार्की (चम्पावत), सेरी (बागेश्वर), जैंती पाण्डेकोटा (अल्मोड़ा), पाण्डेगांव (नैनीताल), नगला तराई (ऊधमसिंह नगर) शामिल हैं।

 

 

184 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 9 5
Users Today : 453
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 9 5
Users Today : 453
Users Yesterday : 1355