न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » पहल » “आदेश चौहान की धमाकेदार पहल से रानीपुर विधानसभा को 2.32 करोड़ की सड़क सौगात, केशवनगर, रोशनाबाद और रावली महदूद की गलियां चमकेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स से, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य”

“आदेश चौहान की धमाकेदार पहल से रानीपुर विधानसभा को 2.32 करोड़ की सड़क सौगात, केशवनगर, रोशनाबाद और रावली महदूद की गलियां चमकेंगी इंटरलॉकिंग टाइल्स से, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार जिले की बी.एच.ई.एल रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर एक बड़ी पहल सामने आई है। शासन ने राज्य योजना के अंतर्गत तीन सड़क निर्माण परियोजनाओं के लिए 2 करोड़ 32 लाख 64 हजार रुपये की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए 30 हजार रुपये की टोकन राशि भी जारी की गई है।

यह परियोजनाएं रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई हैं। इनमें नगरपालिका शिवालिकनगर के वार्ड-13 के केशवनगर की आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण, रोशनाबाद की आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य तथा ग्राम सभा रावली महदूद की आंतरिक सड़कों का निर्माण शामिल है। इन योजनाओं के तहत कुल लगभग 2.5 किलोमीटर लंबाई में सड़कें बनाई जाएंगी। निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है।

विधायक आदेश चौहान ने इस स्वीकृति के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विकासपरक सोच के चलते रानीपुर विधानसभा में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा शासन में रानीपुर ने विकास की नई गाथा लिखी है। जल्द ही इन सड़कों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय जनता को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

ALSO READ  "निखिल शर्मा का डिजिटल धमाका! हरिद्वार RTO हुआ हाईटेक, अब QR स्कैन करते ही चैटबॉट बताएगा हर काम का आसान रास्ता"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 1 6
Users Today : 13
Users Yesterday : 728