न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा 2026 से पहले स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले सीएमओ, श्रद्धालुओं के लिए बन रहा विशेष हेल्थ प्लान!” “हरिद्वार पहुंचे आईजी राजीव स्वरुप, अपराध समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए कड़े निर्देश; बोले— संवेदनशील जनपद में पुलिसिंग का स्तर और बेहतर बनाएं” “श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त, चारधाम यात्रा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान तेज” “हरित हरिद्वार का संकल्प: विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम मयूर दीक्षित ने पत्नी संग किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश” “HRDA में नई तैनाती से बढ़ी हलचल, जमीनी अनुभव वाले अधिकारी प्रत्यूष सिंह बने सचिव; विकास, नियोजन और प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा” “उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा धमाका: कई IPS-PPS अधिकारियों के तबादले, कुंभ-2027 से लेकर ट्रैफिक और CID तक नई तैनातियां!”
Home » कार्यवाही » “पुलिस अधीक्षक जीआरपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई: जीआरपी हरिद्वार व SOG की संयुक्त टीम ने बावरिया गैंग के शातिर अपराधी को धर दबोचा, चैन स्नैचिंग मामले में 20,000 रुपये नगद बरामद, फरार साथी की तलाश जारी”

“पुलिस अधीक्षक जीआरपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई: जीआरपी हरिद्वार व SOG की संयुक्त टीम ने बावरिया गैंग के शातिर अपराधी को धर दबोचा, चैन स्नैचिंग मामले में 20,000 रुपये नगद बरामद, फरार साथी की तलाश जारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में जीआरपी हरिद्वार एवं SOG जीआरपी की संयुक्त टीम ने बावरिया गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई चैन स्नैचिंग की एक घटना से जुड़ी थी, जिसमें पीड़िता वादिया निवासी बैंगलुरु, कर्नाटक की तहरीर पर पुरानी दिल्ली जीआरपी में ZERO FIR दर्ज हुई थी। घटना रेलवे स्टेशन हरिद्वार क्षेत्र में घटित होने के कारण यह मुकदमा जीआरपी हरिद्वार को स्थानांतरित किया गया, जहां धारा 303(2) BNS के तहत केस पंजीकृत हुआ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष जीआरपी हरिद्वार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र की मदद से 07 अगस्त 2025 को शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी सावन पुत्र श्रवण कुमार (उम्र 28) को 20,000 रुपये नगद बरामदगी सहित गिरफ्तार कर लिया। उस पर धारा 304(2), 317(2), 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का साथी विकास पुत्र साधुराम, जो समान मामले में वांछित है, फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

पुलिस टीम में शामिल
उपनिरीक्षक अनुज सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार (थाना जीआरपी हरिद्वार), हेड कांस्टेबल करुणेश कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक चौधरी (SOG जीआरपी हरिद्वार) एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार (थाना जीआरपी हरिद्वार) शामिल रहे।

यह कार्रवाई जीआरपी की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी समन्वय का उदाहरण है, जिससे अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

234 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 5 6
Users Today : 161
Users Yesterday : 866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 4 0 5 6
Users Today : 161
Users Yesterday : 866