न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » पर्दाफाश » बहादराबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 07 बाइक, मोबाइल व नकदी बरामद

बहादराबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 07 बाइक, मोबाइल व नकदी बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने चेकिंग के दौरान पथरी पावर हाउस के पास से दो संदिग्धों आदित्य और मोन्टी को दबोचा, जिनके पास से चोरी का पर्स, 2800 रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, वीवो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आर्थिक तंगी के चलते बाइक और घरेलू सामान चोरी कर सस्ते दामों में बेचते थे। आरोपियों की निशानदेही पर एक खंडहर से 6 और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। कुल 7 बाइक, मोबाइल और नकदी की बरामदगी के बाद आरोपियों पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के साथ बीएनएस की धारा 317(2) भी जोड़ी गई है।

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के रूप में देखा जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच इस सफलता से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी है।

ALSO READ  "मां के आंसुओं पर हरिद्वार पुलिस ने लगाया विराम: 72 घंटे में बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश, दिल्ली-यूपी-उत्तराखंड में फैले नेटवर्क के 6 सदस्य दबोचे"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 9 9
Users Today : 444
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 9 9
Users Today : 444
Users Yesterday : 1179