न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी हत्याकांड: हरिद्वार में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से CBI की पूछताछ, BHEL के शिवालिक गेस्ट हाउस में 3 घंटे से सवाल-जवाब जारी BIG BREAKING:: कुंभ-2027 के कामों पर आधी रात को छापा! निर्माण स्थलों पर पहुंचे अपर मेलाधिकारी, पुल से घाट तक परखी रफ्तार, अफसरों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन, ‘विकसित भारत-2047’ के सपनों को रंगों, विचारों और प्रतिभा से सजाने वाले विजेता सम्मानित BIG BREAKING::महानवमी पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: देवभूमि में बॉलीवुड का धमाका! मसूरी से नैनीताल तक अक्षय कुमार और जाह्नवी कपूर की शूटिंग, फिल्मी सितारों की पहली पसंद बन रहा उत्तराखण्ड BIG BREAKING:: आमजन के हक की आवाज बुलंद करेंगे पूर्व न्यायाधीश आनंद वर्धन, हरिद्वार में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी उठेगी!
Home » आरोप » बहादराबाद टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर बवाल: कर्मचारियों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

बहादराबाद टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर बवाल: कर्मचारियों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर विवाद हो गया, जिसमें ज्वालापुर के कुछ युवकों और टोल कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार, चौहानान, हज्जाबान और कस्साबान मोहल्ले के युवक कार में रुड़की से लौट रहे थे। टोल प्लाजा पर उन्होंने खुद को लोकल बताते हुए शुल्क नहीं देने की बात कही, लेकिन नंबर प्लेट न होने के कारण कर्मचारियों ने आधार कार्ड मांगा, जिसे युवक नहीं दिखा सके।विवाद बढ़ने पर कर्मचारियों ने युवकों का पीछा किया। अधिकांश युवक भाग निकले, लेकिन एक युवक पकड़ा गया, जिसकी पिटाई की गई। मंगलवार को युवकों ने बहादराबाद थाने में पहुंचकर कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी।वहीं, टोल कर्मचारियों ने भी पलटवार करते हुए युवकों पर अभद्रता, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। टोल प्रबंधन ने कहा कि युवक टोल बचाने की कोशिश कर रहे थे और नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है और टोल प्लाजा व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ALSO READ  वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की पंचायत चुनाव को लेकर अहम रणनीतिक बैठक, सरकार पर गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 1 4 1 5
Users Today : 24
Users Yesterday : 737