न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: खनन का मौसम आया! 01 अक्टूबर से हरिद्वार में शुरू हुआ खनन सत्र, डीएम बोले—नियम मानो, तभी चलेगा काम BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
Home » हादसा » हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ से गिरा मलबा: बाल-बाल बचे बाइक सवार, रेलवे ट्रैक पर टला बड़ा हादसा, मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

हरिद्वार में मनसा देवी पहाड़ से गिरा मलबा: बाल-बाल बचे बाइक सवार, रेलवे ट्रैक पर टला बड़ा हादसा, मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में हो रही लगातार मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार को मनसा देवी पहाड़ से अचानक भारी मात्रा में मलबा गिरने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यह घटना काली मंदिर के पास हुई, जहां बाइक सवार कुछ लोग गुजर रहे थे। जैसे ही मलबा नीचे गिरा, बाइक सवारों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मलबा गिरने से न केवल सड़क बाधित हुई बल्कि रेलवे ट्रैक के पास भी खतरा उत्पन्न हो गया। हालांकि, रेलवे ट्रैक के किनारे लगी लोहे की जालियों ने भारी पत्थरों को रोक लिया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया। फिलहाल रेल मार्ग बाधित हो गया है और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

प्रशासन ने मौके पर जेसीबी और राहत दल भेजे हैं ताकि मलबा हटाकर मार्ग और ट्रैक को सुचारु किया जा सके।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ALSO READ  क्रिस्टल वर्ल्ड के आगे चलती कार में लगी भीषण आग, शांतरशाह चौकी इंचार्ज खर्मेंद्र गंगवार और फायर सर्विस ने मौके पर पाया काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 1
Users Today : 281
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 9 1
Users Today : 281
Users Yesterday : 861