न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » हत्या » मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: रविवार से लापता तीन मासूमों के शव घर के पास प्लॉट में मिले, इलाके में मचा कोहराम

मेरठ में दिल दहला देने वाली वारदात: रविवार से लापता तीन मासूमों के शव घर के पास प्लॉट में मिले, इलाके में मचा कोहराम

(शहजाद अली हरिद्वार)मेरठ। सिवालखास से रविवार दोपहर से लापता तीन बच्चों के शव सोमवार सुबह घर के पास ही स्थित एक प्लॉट में मिले। बच्चों के शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी केमुताबिक कस्बा सिवालखास वार्ड एक निवासी श्रीचंद्र के पुत्रों जितेंद्र और मोनू के घर आसपास हैं। उनके घर के सामने हिम्मत का घर है। परिजनों के अनुसार जितेंद्र की सात वर्षीय पुत्री मानवी, मोनू का आठ वर्षीय पुत्र शिवांश और हिम्मत का आठ वर्षीय पुत्र ऋतिक रविवार सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर में परिजनों ने खाना खाने के लिए उन्हें घर के बाहर ढूंढा, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद आसपास के घरों और गली में उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। किसी अनहोनी की आशंका में परिजनों ने उनकी कस्बे में तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों और परिजनों ने आसपास के खेतों और गांवों में तलाश शुरू की। देर रात तक भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी लापता तीनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना था कि बच्चों की तलाश की जा रही है। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शिवांश, ऋतिक और मानवी के शव उनके घर के पास ही खाली पड़े प्लॉट में मिले। जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। थाने पर भी हंगामा किया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि शिवांश कक्षा यूकेजी, ऋतिक नर्सरी में पढ़ता था। मानवी भी स्कूल नहीं जाती थी।

ALSO READ  बकरीद पर सनसनीखेज वारदात, युवक की गला रेत कर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 5 3
Users Today : 798
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 5 3
Users Today : 798
Users Yesterday : 1179