न्यूज़ फ्लैश
“सुमन नगर में सरकारी जमीन पर फिर नजर! वन भूमि और सिंचाई विभाग की संरक्षित पट्टी में अवैध रास्ता बनाने की कोशिश से हड़कंप” “उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!” “कुंभ 2027 की तैयारी में हरित क्रांति! विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का महाअभियान, हजारों पौधों से सजेंगे घाट और सड़कें” “कांवड़ यात्रा और कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट!डीएम मयूर दीक्षित पहुंचे निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, बोले— 30 जून तक हर हाल में पूरा करें काम, नहीं चलेगी कोई ढिलाई!” “देहरादून में डीएम का बड़ा एक्शन: धीमी रफ्तार पर यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका, 5 दिन में भूमिगत बिजली लाइन का काम पूरा करने का अल्टीमेटम!” “वायरल वीडियो ने पहुंचाया सलाखों तक! बीएचईएल रोड पर स्टंटबाजी और हुड़दंग करने वाले युवकों पर रानीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, दो बाइक सीज”
Home » हमला » हरिद्वार में आपदा मित्र पर जानलेवा हमला: पेट में मारी गोली, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से बची जान, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

हरिद्वार में आपदा मित्र पर जानलेवा हमला: पेट में मारी गोली, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से बची जान, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: गंगा की बाढ़ चौकी पर रात की ड्यूटी पर जा रहे एक आपदा मित्र पर रास्ते में जानलेवा हमला हुआ। यह वारदात पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर इलाके में हुई, जहां बाइक से जा रहे शिवम नामक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने घात लगाकर पेट में सटाकर गोली मार दी।घायल शिवम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर फेरुपुर चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल मौके पर पहुंचे, लेकिन 108 एंबुलेंस में देरी होती देख उन्होंने घायल को तत्काल सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक यदि कुछ और देर होती, तो शिवम की जान बचाना मुश्किल हो जाता। ऑपरेशन कर उसके पेट से गोली निकाली गई और अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।घायल की पहचान शिवम पुत्र पुष्पेंद्र निवासी सजनपुर पीली, श्यामपुर के रूप में हुई है। वह आपदा मित्र के रूप में बाढ़ राहत कार्यों में तैनात था और वर्तमान में अपनी पत्नी (जो होमगार्ड में हैं) के साथ राजा गार्डन कॉलोनी, जगजीतपुर में रहता है।पुलिस के अनुसार हमलावर अंधेरे और सुनसान इलाके का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और आपसी रंजिश के आधार पर जांच तेज़ी से की जा रही है। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है।

327 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 4 2
Users Today : 13
Users Yesterday : 757

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“उत्तराखण्ड में फर्जी आर्म्स लाइसेंस का सबसे बड़ा खुलासा! जाली आधार, नकली दस्तावेज और असली हथियारों का खतरनाक खेल बेनकाब, STF के रडार पर पूरा गैंग — 10 फर्जी लाइसेंसों से खरीदे गए असलहों ने उड़ाए होश!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Our Visitor

4 6 3 0 4 2
Users Today : 13
Users Yesterday : 757