न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » कार्यवाही » “नारसन बॉर्डर पर तड़के बड़ी धड़पकड़: 700 किलो ‘जहरीला पनीर’ पकड़ा, पुलिस ने पूरी खेप गड्ढे में दबाकर किया नष्ट—शादी सीजन में मिलावटखोरों की सबसे बड़ी पोल खुली!”

“नारसन बॉर्डर पर तड़के बड़ी धड़पकड़: 700 किलो ‘जहरीला पनीर’ पकड़ा, पुलिस ने पूरी खेप गड्ढे में दबाकर किया नष्ट—शादी सीजन में मिलावटखोरों की सबसे बड़ी पोल खुली!”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। शादियों और त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई बढ़ने के अंदेशे के बीच नारसन बॉर्डर पर पुलिस ने गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो पिकअप को रोककर जांच की गई तो उसमें ड्रम और टंकियों में भरा करीब 700 किलो संदिग्ध पनीर मिला। पनीर की हालत इतनी खराब थी कि पुलिस टीम भी देखकर दंग रह गई।एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सीमाओं पर कड़ी निगरानी के निर्देशों के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस अभियान चला रही थी। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम लगातार संदिग्ध वाहनों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान चौकी प्रभारी एसआई हेमदत्त भारद्वाज ने बिना नंबर की पिकअप को रोका। वाहन चालक कोई बिल, लाइसेंस या फूड सेफ्टी से जुड़ा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिससे संदेह और बढ़ गया।

तत्काल खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार को मौके पर बुलाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि पनीर पूरी तरह अस्वास्थ्यकर, मानकों से परे और मानव उपभोग के लिए पूरी तरह खतरनाक है। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर पूरी खेप को मौके पर ही गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया, ताकि यह किसी भी सूरत में बाजार तक न पहुंच पाए।पुलिस ने वाहन चालक व माल के स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाह सीजन में मिलावटखोरों पर यह कार्रवाई पुलिस की चौकसी और सतर्कता का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

Share This
ALSO READ  "एसएसपी हरिद्वार के सख्त तेवरों से लक्सर में शराब माफियाओं में हड़कंप, एक ही रात में 14 तस्कर गिरफ्तार, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 2
Users Today : 36
Users Yesterday : 1393
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 3 7 2
Users Today : 36
Users Yesterday : 1393