“अतिवृष्टि संकट पर PM मोदी-शाह का धामी को भरोसा: कहा—केंद्र सरकार आपदा की हर घड़ी में उत्तराखंड के साथ चट्टान की तरह खड़ी”
(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस आपदा की घड़ी में राज्य के साथ मजबूती से खड़ी है।…













