“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में संस्कृत को जनभाषा बनाने की पहल”
(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सचिवालय परिसर में ‘संस्कृत संभाषण शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ बुधवार को कैबिनेट बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य…













