न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » निरीक्षण » ✨ उर्स मेला 2025 : डीएम-एसएसपी ने पिरान कलियर में संभाली कमान, सुरक्षा-यातायात से लेकर रोशनी व सफाई तक की तैयारियों का लिया जायज़ा, श्रद्धालुओं की सुविधा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता ✨

✨ उर्स मेला 2025 : डीएम-एसएसपी ने पिरान कलियर में संभाली कमान, सुरक्षा-यातायात से लेकर रोशनी व सफाई तक की तैयारियों का लिया जायज़ा, श्रद्धालुओं की सुविधा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता ✨

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। हरिद्वार आगामी उर्स मेला पिरान कलियर को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने की दिशा में तैयारियों को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने थाने की प्रस्तावित भूमि का भी भौतिक परीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मेला क्षेत्र की संपूर्ण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया गया। विशेष रूप से यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही,

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे और गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने यह भी कहा कि भीड़ प्रबंधन के लिए वैकल्पिक यातायात मार्गों की पूर्व योजना बनाई जाए ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग को भी पर्याप्त चिकित्सा टीम और एंबुलेंस की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, क्षेत्राधिकारी रुड़की, थानाध्यक्ष कलियर सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल और समन्वय के साथ कार्य करें ताकि यह मेला श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित और यादगार बनसके।

 

547 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *