न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: हरिद्वार में हाईवे पर अब नहीं चलेगा कब्जे और पार्किंग का खेल, DM मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING: एआरटीओ निखिल शर्मा की सख्ती, रोशनाबाद कार्यालय में अनधिकृत गतिविधियों पर चला अभियान BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल
Home » अभियान » हरिद्वार में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, तीन मदरसों को किया गया सील

हरिद्वार में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई, तीन मदरसों को किया गया सील

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तीन मदरसों को सील कर दिया।

शनिवार को उप जिलाधिकारी भगवानपुर, जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई।

मक्खनपुर गांव स्थित “जामिया आरिफ उल एकेडमी”, मोहितपुर गांव के “दारुल कुरान” और हल्लुमजरा गांव के “दारुल उलूम अशरफी” मदरसों के प्रबंधकों से मान्यता संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।

नियमों का पालन न करने पर प्रशासन ने इन तीनों मदरसों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा और क्षेत्र के अन्य मदरसों की भी जांच की जा रही है।

इस जांच अभियान में भगवानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला समेत अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि बिना आवश्यक अनुमति और दस्तावेजों के किसी भी संस्थान को संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ALSO READ  “एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा की अगुवाई में गूंजा नशा मुक्त संदेश — चौकी शांतरसा की चौपाल में जनता ने ली ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ की शपथ!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 9 2 8
Users Today : 481
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 9 2 8
Users Today : 481
Users Yesterday : 930