(शहजाद अली हरिद्वार)चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशानुसार
आज थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा मुख्य यात्रा मार्ग पर दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए सघन अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने मार्ग के किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए
अवैध ढांचे एवं दुकानों को हटवाया तथा स्थानीय व्यापारियों एवं आम जनता को यातायात सुगमता एवं सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक भी किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 13






































Users Today : 76
Users Yesterday : 523
