न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » चेतावनी » हरिद्वार: दो से अधिक लाइसेंसी हथियार वालों को डीएम की चेतावनी

हरिद्वार: दो से अधिक लाइसेंसी हथियार वालों को डीएम की चेतावनी

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जिले में शस्त्र लाइसेंस धारकों के लिए जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा है कि जिनके पास दो से अधिक लाइसेंसी हथियार हैं,

उन्हें तीसरे शस्त्र का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से संबंधित थाने या शस्त्र अनुभाग में जमा कराना होगा। यह कदम हाल ही में हथियारों के दुरुपयोग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उठाया गया है। जनवरी में खानपुर क्षेत्र में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और वर्तमान विधायक उमेश कुमार के बीच हुई फायरिंग की घटना के बाद प्रशासन सख्त हुआ है।

डीएम ने बताया कि गृह मंत्रालय की 2019 की गाइडलाइन के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति अधिकतम दो लाइसेंसी हथियार ही रख सकता है। निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित शस्त्र धारकों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। प्रशासन ने सभी शस्त्रधारकों से समय रहते निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

472 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *