न्यूज़ फ्लैश
“डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर हरिद्वार में चला विशेष प्रवर्तन अभियान: ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट पर कड़ा प्रहार, 50 चालान–10 वाहन सीज” “नहर पटरी का ‘दोस्ती से दरिंदगी’ कांड: शराब की तलाश में बना यार, 20 हजार के लालच में पत्थर से कुचलकर की प्रदीप की हत्या — मंगलौर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर!” “ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी” “Dehradun में शिक्षा का डिजिटल महायज्ञ: 880 स्मार्ट टीवी से सरकारी विद्यालयों में क्रांति, अब हर कक्षा बनेगी हाई-टेक ‘ज्ञान मंदिर’!” “हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन” “रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड”
Home » सफलता » श्यामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: संदिग्ध युवक के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

श्यामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: संदिग्ध युवक के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। थाना श्यामपुर पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। युवक के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस टीम ने उसे ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर की ओर जाने वाले रास्ते से पकड़ा। पूछताछ में उसने खुद को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का छात्र बताया और कहा कि कॉलेज में चल रहे आपसी विवाद के कारण उसने अपनी सुरक्षा के लिए यह हथियार रखा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में विश्वविद्यालय परिसर में हुई फायरिंग की एक घटना के दौरान वायरल वीडियो में भी नजर आया था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

190 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *