न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » प्रदर्शन » शिवालिक नगर में आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश रैली, पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

शिवालिक नगर में आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश रैली, पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के शिवालिक नगर में कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 28 हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस रैली में हाथों में मोमबत्तियाँ और बैनर लिए सैकड़ों लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की।प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेता राजबीर चौहान, महेश प्रताप राणा, समाजसेवी रविराज चौहान, जयवीर त्यागी, दुर्गेश शर्मा और विपिन चौहान ने किया।

सभी ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक और कठोर कार्रवाई की मांग की।राजबीर चौहान ने कहा, “पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

निर्दोष पर्यटकों की हत्या मानवता पर हमला है, और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।”रविराज चौहान और जयवीर त्यागी ने भी केंद्र सरकार से आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की। उन्होंने कहा कि “भारत में आतंक फैलाने की किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।”कांग्रेस नेता महे

श प्रताप राणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश इस तरह के नरसंहार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने सरकार से इस घटना की गहन जांच और दोषियों को कठोर सज़ा देने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में दीपक नगर, नीरज गुप्ता, मोहन राणा, बलराज चौधरी, बिपिन झा, पुष्पेन्द्र सिंह, सतवीर सिंह, शुगर सिंह यादव, संजीव कुमार, सतीश चौहान, एडवोकेट आशुतोष, शिवम सिंह, पंकज शर्मा, सतपाल सिंह, अमरदीप चौधरी, कपिल चौहान, प्रवीण पांडेय, सत्यम जसवाल, सोनू चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।

478 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *