न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » देश » वक्फ बोर्ड की भूमि पर उगाई गई अवैध फसल की जांच, नीलामी की तैयारी

वक्फ बोर्ड की भूमि पर उगाई गई अवैध फसल की जांच, नीलामी की तैयारी

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर, हरिद्वार: ग्राम सिकरोढ़ा द्वितीय में वक्फ बोर्ड की लगभग 5.30 हेक्टेयर (करीब 80 बीघा) कृषि भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई फसल की जांच चकबंदी विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की। यह कार्रवाई ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई।

उप जिलाधिकारी भगवानपुर जितेंद्र कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह भूमि खाम श्रेणी की है और इस पर अवैध रूप से खेती की जा रही थी।

 

प्रशासन की ओर से अब इस अवैध फसल की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य सरकारी और वक्फ संपत्तियों की रक्षा करना तथा अवैध कब्जों को रोकना है।

 

659 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *