(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर। हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को फावड़े सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम ओसपुर निवासी वेदपाल ने पुलिस को तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता सुखबीर सिंह (उम्र 65) पर लूटपाट के प्रयास में फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान सुखबीर की मौत हो गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम ने साक्ष्य संकलन और सुरागरसी करते हुए आरोपी पवन (42), निवासी रानीखेत, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नशे में झगड़े के चलते हत्या करना कबूला।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण, एसआई मनोज गैरोला, बीरेंद्र सिंह नेगी, हिमांशु चौधरी और जगत सिंह शामिल रहे।








































Users Today : 205
Users Yesterday : 930






