न्यूज़ फ्लैश
“डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर हरिद्वार में चला विशेष प्रवर्तन अभियान: ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट पर कड़ा प्रहार, 50 चालान–10 वाहन सीज” “नहर पटरी का ‘दोस्ती से दरिंदगी’ कांड: शराब की तलाश में बना यार, 20 हजार के लालच में पत्थर से कुचलकर की प्रदीप की हत्या — मंगलौर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर!” “ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी” “Dehradun में शिक्षा का डिजिटल महायज्ञ: 880 स्मार्ट टीवी से सरकारी विद्यालयों में क्रांति, अब हर कक्षा बनेगी हाई-टेक ‘ज्ञान मंदिर’!” “हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन” “रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड”
Home » सफलता » रानीपुर पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

रानीपुर पुलिस ने लूट के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार: रानीपुर पुलिस ने लूटपाट के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी मोहित पुत्र सहेन्दर, निवासी ग्राम मुंडलाना, कोतवाली मंगलौर को 20 अप्रैल की रात भाईचारा ढाबा, सलेमपुर के पास ज्वालापुर नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया।

10 अप्रैल को शिवालिक नगर जेकेटी तिराहे पर परम सिंह नामक व्यक्ति से तीन अज्ञात युवकों ने चाकू दिखाकर मारपीट करते हुए मोबाइल, ₹5000 नकद और आधार कार्ड लूट लिया था। पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों सतबीर और टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पूछताछ में मोहित ने वारदात में शामिल होने और लूटा गया मोबाइल अपने पास रखने की बात कबूली। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

194 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *