न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » क्राइम » रानीपुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 6 मकान मालिकों पर ₹60,000 का जुर्माना

रानीपुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 6 मकान मालिकों पर ₹60,000 का जुर्माना

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए रविवार को क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, कबाड़ी, मोटर मैकेनिकों व अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान चलाया।

यह अभियान सलेमपुर, रामधाम कॉलोनी व टिहरी विस्थापित कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने कुल 40 लोगों का मौके पर सत्यापन किया।

सत्यापन न कराने पर 6 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ₹60,000 का कोर्ट चालान किया गया। पुलिस ने लोगों को समय पर सत्यापन कराने के प्रति जागरूक भी किया।

पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके।

361 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *