न्यूज़ फ्लैश
“डीएम मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश पर हरिद्वार में चला विशेष प्रवर्तन अभियान: ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट पर कड़ा प्रहार, 50 चालान–10 वाहन सीज” “नहर पटरी का ‘दोस्ती से दरिंदगी’ कांड: शराब की तलाश में बना यार, 20 हजार के लालच में पत्थर से कुचलकर की प्रदीप की हत्या — मंगलौर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर!” “ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी” “Dehradun में शिक्षा का डिजिटल महायज्ञ: 880 स्मार्ट टीवी से सरकारी विद्यालयों में क्रांति, अब हर कक्षा बनेगी हाई-टेक ‘ज्ञान मंदिर’!” “हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन” “रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड”
Home » घटना » बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र की आहान एंटरप्राइज़ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र की आहान एंटरप्राइज़ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंखे बनाने वाली कंपनी आहान एंटरप्राइज़ (प्लॉट नंबर E-57) में रविवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार, फायर विभाग की पांच गाड़ियाँ तुरंत घटनास्थल पर रवाना की गईं।

हालांकि, स्थानीय कर्मचारियों और कंपनी के सुरक्षा कर्मियों की मदद से आग पर शुरुआती स्तर पर ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग की पूरी तरह से जांच की और यह सुनिश्चित किया कि आग दोबारा न भड़के।

फायर विभाग की इस तत्परता और सूझबूझ की स्थानीय लोगों और उद्योग प्रतिनिधियों ने सराहना की है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

146 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *