न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » प्रार्थना » बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी ने की महाभिषेक पूजा और लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी ने की महाभिषेक पूजा और लिया व्यवस्थाओं का जायजा

(शहजाद अली हरिद्वार)रविवार सुबह 6 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोले गए। इस अवसर पर लगभग 15 हजार श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा कर देश-राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वच्छ व हरित चारधाम यात्रा में सहयोग की अपील की। उन्होंने जिलाधिकारी से बद्रीनाथ मास्टर प्लान की जानकारी ली और निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और गोविंदघाट पुल निर्माण की प्रगति पर भी चर्चा की। मौके पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

669 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *