न्यूज़ फ्लैश
“रावली महदूद में खौफनाक हमला: ग्राम प्रधान के घर 20 से ज्यादा लोगों का लाठी-डंडों संग धावा, 15 घायल—गांव से अस्पताल तक मचा हड़कंप, पुलिस ने तेज की आरोपियों की तलाश” “होली की हुड़दंग बनी खूनी जंग! बिशनपुर कुंडी में मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, 50 से ज्यादा लोगों के बीच लाठी-डंडे चले, कई घायल — पथरी पुलिस जांच में जुटी” “होली पर बड़ा खतरा टला: सीएनजी से लदे दो ट्रकों की भीषण टक्कर से दहला खानपुर, गैस रिसाव के बीच पुलिस की जान जोखिम में डालकर कार्रवाई, संभावित विस्फोट से बचीं कई जिंदगियां!” “7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा
Home » कार्यवाही » पिरान कलियर: भाई पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर अपराधी तमंचे सहित गिरफ्तार

पिरान कलियर: भाई पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर अपराधी तमंचे सहित गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार) कलियर।हरिद्वार के पिरान कलियर क्षेत्र में भाई पर जानलेवा हमला करने वाले शातिर अपराधी आबाद उर्फ बादु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने बीती 3 अप्रैल को अपने सगे भाई मुराद अली के घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की थी। विरोध करने पर उसने देशी तमंचे से फायर कर जान से मारने की कोशिश की, जिसमें मुराद अली बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी मेहनत से उसे बावन दर्रा क्षेत्र में दोनों नहरों के बीच से देशी तमंचे सहित दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था।

गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, उप निरीक्षक बबलू सिंह समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

185 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”