न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » प्रदर्शन » नूरपुर पंजनहेड़ी गांव की महिलाओं ने किया मंदिर में शिवलिंग बदलने का विरोध

नूरपुर पंजनहेड़ी गांव की महिलाओं ने किया मंदिर में शिवलिंग बदलने का विरोध

(शहजाद अली हरिद्वार)लक्सर रोड़ पर नूरपुर पंजनहेड़ी गांव के प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग बदलने को लेकर विवाद गर्मा गया है।

गांव की सैंकड़ों महिलाओं, बुर्जगों ने शिवलिंग बदलने को लेकर विरोध किया और अपनी आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कहा कि शिव मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है और शिवलिंग नही बदला जायेगा।

उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि अचानक बिना किसी सूचना के शिवलिंग को बदलने की तैयारी शुरू कर दी गयी। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।

नूरपुर पंजनहेड़ी गांव की करीब चार दर्जन से अधिक महिलाएं, बुजुर्ग और पुरूष शिव मंदिर पर एकत्रित हुए और सभी ने शिवलिंग बदलने को लेकर विरोध जाहिर किया। इतिका चौहान ने कहा कि शिवलिंग बदला नही जायेगा। शिवलिंग में सभी की आस्था समाहित है। मंदिर में नंदी जी खंडित है, जिसको बदलना जाना है। जिसे सभी ग्रामीणों की सहमति से बदला जायेगा। राजेंद्र सिंह ने कहा कि मंदिर करीब 25 साल पुराना है। शिवलिंग कभी बदला नही जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग बिना किसी पूर्व सूचना के और ग्रामीणों की बिना जानकारी के शिवलिंग बदलने की तैयारी कर रहे हैं। जिसको लेकर हमारी आपत्ति है। विरोध करने वालों में कुसुम चौहान, मूर्ति चौहान, लक्ष्मी चौहान, मीरा, ममता, इतिका, मोनिका, शिवानी, प्रियंका, शशी, मिथलेश, ऊषा, शकुंतला, कौशल, राजेंद्र, निजपाल, मनोज चौहान, राजकुमार, राहुल, ओमकार, कृष्णपाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

210 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”