न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » अभियान » निरोगी शरीर से मिलती है सफलता: गुरुकुल कांगड़ी में ‘साइकिल चलाओ-फिट बनाओ’ अभियान शुरू

निरोगी शरीर से मिलती है सफलता: गुरुकुल कांगड़ी में ‘साइकिल चलाओ-फिट बनाओ’ अभियान शुरू

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार।गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय, हरिद्वार में ‘साइकिल चलाओ-फिट बनाओ’ उद्घोष के साथ एक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी प्रो. भारत भूषण व प्रो. आर.के.एस. डागर ने किया। उन्होंने कहा कि वेदों में कहा गया है “शरीरमाध्यं खलु धर्मसाधनम्”, अर्थात निरोगी शरीर से ही सभी कार्यों में सफलता पाई जा सकती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईक्यूएसी निदेशक प्रो. नवनीत ने की। उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में स्वास्थ्यवर्धक आदतें अपनाने का आह्वान किया। अभियान में कुलसचिव प्रो. प्रभात कुमार को शिक्षा मंत्रालय एवं यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वास्थ्य हेतु जनजागरूकता बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया गया।

अभियान में विभिन्न संकायों के डीन, प्रोफेसर, कर्मचारी, छात्र और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। साइकिल रैली दयानंद द्वार से आरंभ होकर विश्वविद्यालय परिसर होते हुए दयानंद स्टेडियम में संपन्न हुई।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित साइकिल चलाकर स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवकुमार चौहान व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. धर्मेंद्र बालियान ने किया।

 

500 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *