न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » क्राइम » धाक जमाने के इरादे से निकले युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, अवैध हथियार बरामद

धाक जमाने के इरादे से निकले युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, अवैध हथियार बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार)खानपुर, हरिद्वार। क्षेत्र में दहशत फैलाने और अपनी धाक जमाने के इरादे से अवैध हथियार लेकर निकले तीन युवकों को खानपुर पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक तलवार और दो बाइक बरामद की गई हैं।

मामला बुधवार देर शाम का है जब खानपुर पुलिस मुजफ्फरनगर की ओर आने-जाने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार मिले। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे इलाके में खौफ पैदा करने के लिए ये हथियार साथ रखते थे।

गिरफ्तार युवकों की पहचान अमन (21 वर्ष) निवासी खानपुर, उज्जवल (19 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 07 गुर्जर बाड़ी, लंढौरा, मंगलौर (हरिद्वार) और विशाल (22 वर्ष) निवासी गोवर्धनपुर, थाना खानपुर (हरिद्वार) के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसएचओ खानपुर ने बताया कि कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

413 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *