न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » देहरादून में अन्तर्राज्यीय नकल गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

देहरादून में अन्तर्राज्यीय नकल गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने वाले अन्तर्राज्यीय नकल गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सरगना प्रणव कुमार और उसके साथी आयुष कुमार पाठक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई ONGC केंद्रीय विद्यालय में आयोजित CBSE भर्ती परीक्षा के दौरान एक संदिग्ध परीक्षार्थी के पकड़े जाने के बाद हुई।

जांच में पता चला कि आरोपी प्रणव कुमार, बिहार व झारखंड के अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर साल्वर के ज़रिए परीक्षा दिलवाता था। आयुष कुमार को गौतम कुमार पासवान नामक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दिलाने के लिए 3 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 1 लाख रुपये नकद और ₹25,000 पेटीएम के माध्यम से पहले ही दिए जा चुके थे।

गिरोह फोटो एडिटिंग एप से असली और फर्जी परीक्षार्थियों के फोटो मिलाकर प्रवेश पत्र तैयार करता था, जिससे पहचान में कठिनाई होती थी। CBSE की बायोमैट्रिक जांच से यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी और मोबाइल बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है। गिरोह द्वारा पूर्व में भी कई परीक्षाओं में इस तरह की धोखाधड़ी की गई थी।

ALSO READ  बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध खनन में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 5 2
Users Today : 205
Users Yesterday : 930