न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मंत्री रेखा आर्य का छलका दर्द, पति के खिलाफ FIR से मची हलचल; मारपीट और हत्या की साजिश के आरोप, रोते हुए वीडियो किया जारी BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश
Home » देश » जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का शुभारंभ बेसहारा और अनाथ बच्चों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय और नया परिवार

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने किया विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण का शुभारंभ बेसहारा और अनाथ बच्चों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय और नया परिवार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार राजकीय बाल गृह, रोशनाबाद हरिद्वार में बुधवार को जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह द्वारा “राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण” का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर भी मौजूद रहीं।

यह अभिकरण बेसहारा और अनाथ बच्चों के लिए एक नया आश्रय स्थल होगा, जहाँ 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल कर उन्हें दत्तक ग्रहण के लिए उपयुक्त परिवार से जोड़ा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य इन बच्चों को सुरक्षित वातावरण और स्थायी पारिवारिक जीवन प्रदान करना है।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि आम जनमानस को इस योजना की जानकारी दी जानी चाहिए ताकि जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए समाज आगे आए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि दत्तक ग्रहण अभिकरण के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि यदि कोई बेसहारा बच्चा मिले तो उसकी उचित देखभाल में कोई कमी न हो।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया ने जानकारी दी कि यह अभिकरण माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अंतर्गत स्थापित किया गया है, जिसमें प्रत्येक जनपद में ऐसा केंद्र स्थापित करने का निर्देश है।

इस शुभारंभ कार्यक्रम में बाल गृह की पर्यवेक्षक बबिता पंवार, कोऑर्डिनेटर चारु शर्मा एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

ALSO READ  गन्ना आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 9
Users Today : 26
Users Yesterday : 728
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 7 2 9
Users Today : 26
Users Yesterday : 728