न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » हड़कंप » जनरेटर में डीजल की जगह पेट्रोल भरने से लगी भीषण आग, टेंपो और डीजे सिस्टम जलकर राख – बड़ा हादसा टला

जनरेटर में डीजल की जगह पेट्रोल भरने से लगी भीषण आग, टेंपो और डीजे सिस्टम जलकर राख – बड़ा हादसा टला

(शहजाद अली हरिद्वार)रूड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब पेट्रोल पंप कर्मी की लापरवाही से जनरेटर और टेंपो में अचानक आग लग गई।

गनीमत रही कि कोई जान-माल की बड़ी क्षति नहीं हुई, हालांकि टेंपो और उस पर लदा डीजे सिस्टम पूरी तरह जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तांशीपुर गांव निवासी श्रवण कुमार अपने टेंपो में रखे जनरेटर में डीजल भरवाने झबरेड़ा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। लेकिन वहां मौजूद कर्मचारी ने गलती से डीजल की जगह जनरेटर में पेट्रोल भर दिया। जब इस गलती का पता चला तो कर्मचारी पेट्रोल निकालने लगा, इसी दौरान जनरेटर में अचानक आग भड़क गई।

आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही मिनटों में टेंपो और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। चालक ने भी कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर, गंगनहर और झबरेड़ा थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और पेट्रोल पंप कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

घंटों चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पेट्रोल पंप संचालक ने क्षतिपूर्ति देने का आश्वासन दिया है। फिलहाल एहतियातन पेट्रोल पंप पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी संभावित विवाद को रोका जा सके।

 

Share This
ALSO READ  "रुड़की के बीचोबीच देह व्यापार का पर्दाफाश: होटल की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, AHTU और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 13 गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 5 0
Users Today : 1307
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 2 5 0
Users Today : 1307
Users Yesterday : 886